Sunday 10 March 2019

कोलकाता राज्य के 15 रोचक तथ्य 15 Amazing Facts About Kolkata In Hindi


कोलकाता राज्य के 15 रोचक तथ्य 15 Amazing Facts About Kolkata In Hindi

1 - अगर मेट्रो सिटी के लिहाज से देखा जाए तो कोलकाता भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है लेकिन अगर एरिया के हिसाब से देखा जाए तो दिल्ली के बाद कोलकाता भारत का दूसरा बड़ा शहर है.
2 - अंग्रेज शासन के दौरान कोलकाता भारत की राजधानी हुआ करता था और लंदन के बाद यह पूरे ब्रिटिश अंपायर का दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण शहर था लेकिन 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली कर दी गयी.
3 - कोलकाता भारत का एक ऐसा शहर है जहां पर हर धर्म और जाति के लोग एक दूसरे को काफी सम्मान करते हैं और यहां पर बसने वाले ज्यादातर बंगाली लोग रवींद्रनाथ टैगोर और नजरुल इस्लाम की रचना से काफी प्रभावित हैं.
4 - कोलकाता में स्थित विक्टोरिया मेमोरियल लोगों को पुराने भारत की याद दिलाता है और कोलकाता को ऐसी खूबसूरत इमारतों के लिए सिटी ऑफ पैलेस भी कहा जाता है.
5 - कोलकाता भारत का एकमात्र शहर है जहां आज भी ट्राम रेल चलती है और ट्राम रेल को कोलकाता के परिचय का एक हिस्सा माना जाता है. इसके अलावा कोलकाता में आज भी हाथों से चलने वाला रिक्शा चलाया जाता है.
6 - कोलकाता का ईडन गार्डन पूरे भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है.
7 - कोलकाता स्थित साइंस सिटी पूरे भारत का सबसे बड़ा साइंस सेंटर है.
8 - कोलकाता ही वो शहर है जहां भारत में सबसे पहले अंडर ग्राउंड मेट्रो का निर्माण किया गया.
9 - कहा जाता है कि कोलकाता का रविंद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन बुरी आत्माओं से प्रभावित है और कोलकाता मेट्रो में होने वाली कुल आत्महत्या का लगभग 70 प्रतिशत यहीं पर हुई हैं.
10 - कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट भारत का सबसे बड़ा पुरानी किताबों का बाजार है.
11 - कोलकाता का साल्ट लेक स्टेडियम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है और यही नहीं कोलकाता में स्थित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल क्लब को भारत के सबसे बड़े 2 फुटबॉल क्लबों में से माना जाता है.
12 - कोलकाता में स्थित बिरला प्लेनेटोरियम पूरे भारत का सबसे बड़ा प्लेनेटोरियम है जहां दिन में लोग तारों भरी रात का मजा उठा सकते हैं.
13 - कोलकाता म्यूजियम भारत का सबसे बड़ा म्यूजियम है.
14 - कोलकाता का रेड लाइट एरिया सोनागाछी को पूरे एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है और यहां पर बहुत से देशों की महिलाएं काम करती हैं.
15 - कोलकाता में स्थित अलीपुर चिड़ियाघर भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर है.

No comments:

Post a Comment