Monday 2 March 2020

पल्लव राजवंश पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

GK Questions and Answers on the Pallavas Dynasty HN

1. निम्नलिखित में से किसने पल्लव राजवंश की स्थापना की थी?
A. सिम्हाविष्णु
B. महेन्द्रवर्मन I
C. नरसिम्हावर्मन I
D. महेंद्रवर्मन II
Ans: A
व्याख्या: पल्लव राजवंश की स्थापना सिम्हाविष्णु (575-600 ई.) ने किया था। इसलिए, A ही सही विकल्प है।   
2. तमिलनाडु में स्थित पुडुकोट्टई की तिरुकोकर्णम, कोकरनेश्वर मंदिर और पल्लवारम की पांच-सेल वाले गुफा मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
A. सिम्हाविष्णु
B. महेन्द्रवर्मन I
C. नरसिम्हावर्मन I
D. महेंद्रवर्मन II
Ans: B
व्याख्या: महेन्द्रवर्मन I ने तमिलनाडु में स्थित पुडुकोट्टई की तिरुकोकर्णम, कोकरनेश्वर मंदिर और पल्लवारम की पांच-सेल वाले गुफा मंदिर का निर्माण करवाया था। इसलिए, B ही सही विकल्प है।   
3. निम्नलिखित में से किस पल्लव राजा के शासन काल में चीनी यात्री ह्वेनसांग 640 में कांची आया था।  
A. सिम्हाविष्णु
B. महेन्द्रवर्मन I
C. नरसिम्हावर्मन I
D. महेंद्रवर्मन II
Ans: C
व्याख्या: नरसिम्हावर्मन I के शासन काल में चीनी यात्री ह्वेनसांग 640 ई. में कांची गया था। इसलिए, C ही सही विकल्प है। 

4. निम्नलिखित में से किस पल्लव राजा की हत्या चालुक्य राजा विक्रमादित्य II ने की थी?
A. नरसिम्हावर्मन II
B. नंदिवर्मन II
C. दंतिवर्मन
D. परमेश्वरवर्मन II
Ans: D
व्याख्या: चालुक्यों के उलचल- अभिलेख से ज्ञात होता है कि, चालुक्य राजा विक्रमादित्य द्वितीय ने गंग शासक दुर्विनीत ऐरयप्प की सहायता से पल्लव नरेश परमेश्वर वर्मन द्वितीय पर आक्रमण कर उसे परास्त कर दिया और फिर उसकी हत्या कर दिया था। इसलिए, D ही सही विकल्प है। 
5. निम्नलिखित में से किसने बैकुंठ पेरुमल मंदिर बनवाया?
A. नरसिम्हावर्मन II
B. नंदिवर्मन II
C. दंतिवर्मन
D. परमेश्वरवर्मन II
Ans: B
व्याख्या: बैकुंठ पेरुमल मंदिर तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम शहर में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित है। 7वीं शताब्दी में पल्लव के राजा नंदि वर्मन द्वितीय बैकुंठ पेरुमल मंदिर का निर्माण करवाया था। इसलिए, B ही सही विकल्प है।
6. कांचीपुरम किस राजवंश की राजधानी नहीं थी?
A. चोल
B. पल्लव
C. विजयनगर
D. उपरोक्त सभी
Ans: C
व्याख्या: कांचीपुरम प्राचीन चोल और पल्लव राजाओं की राजधानी थी। मंदिरों के अतिरिक्त यह शहर हैंडलूम इंडस्ट्री और खूबसूरत रेशमी साड़ियों के लिए सर्वविख्यात है। विजयनगर साम्राज्य के अवशेष आधुनिक कर्नाटक राज्य में हम्पी शहर के निकट पाये गये हैं और इसलिए कुछ इतिहासकारों की माने तो इसी शहर के आस-पास, इसकी राजधानी थी। इसलिए, C ही सही विकल्प है।
7. निम्नलिखित में से किस पल्लव राजा को ममलन (महान पहलवान) बोला जाता था और मंदिरों का शहर महाबलीपुरम का नाम उनके नाम पर रखा गया था?
A. नरसिम्हावर्मन II
B. नंदिवर्मन II
C. दंतिवर्मन
D. परमेश्वरवर्मन II
Ans: A
व्याख्या: नरसिम्हावर्मन II को  ममलन (महान पहलवान) बोला जाता था और मंदिरों का शहर महाबलीपुरम का नाम इन्ही के नाम पर रखा गया था। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
8. महेंद्रवर्मन I के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथन (नों) पर विचार करें।
I. महेन्द्र वर्मन प्रथम ने सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ रुद्राचार्य के निर्देशन में संगीत का अध्ययन किया था।
II. महेन्द्र वर्मन प्रथम ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत में आडम्बरयुक्त मंदिरों के स्थान पर सीधी-सादी आकर्षक शैल मण्डप वास्तु शैली प्रोत्साहित किया था।
Code:
A. Only I
B. Only II
C. Both I and II
D. Neither I nor II
Ans: C
व्याख्या: महेन्द्र वर्मन प्रथम (600-30ई.) सिंह विष्णु का पुत्र एवं उत्तराधिकारी था। इन्होने ने सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ रुद्राचार्य के निर्देशन में संगीत का अध्ययन किया था। इन्होने ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत में आडम्बरयुक्त मंदिरों के स्थान पर सीधी-सादी आकर्षक शैल मण्डप वास्तु शैली को प्रोत्साहित किया था। इसलिए, C ही सही विकल्प है। 
9. कांचीपुरम में कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
A. नरसिम्हावर्मन II
B. महेंद्रवर्मन II
C. महेंद्रवर्मन I
D. परमेश्वरवर्मन II
Ans: A
व्याख्या:  कैलाशनाथ मंदिर, कांचीपुरम में स्थित एक हिन्दू मंदिर है। इस मंदिर को आठवीं शताब्दी में पल्लव वंश के राजा नरसिम्हावर्मन II (राजसिम्हा) ने अपनी पत्नी की प्रार्थना पर बनवाया था। मंदिर के अग्रभाग का निर्माण राजा के पुत्र महेन्द्र वर्मन III के करवाया था। इसलिए, A ही सही विकल्प है। 
10. निम्नलिखित का मिलान करे:
a. नंदीवर्मन II            1. कुट्टीयट्टम और चकीयर कुथू
b. नंदीवर्मन III           2. सियाम और मलाया के साथ व्यापार संपर्क
c. परमेश्वरवर्मन II        3. पल्लव राजवंश की सिमविष्णु वंश का अंतिम शासक
d. नरसिंहवर्मन I          4. ह्वेनसांग
Code:
     a   b   c   d
A. 1   2   3   4
B. 4   3   2   1
C. 3   1   2   4
D. 1   2   4   3
Ans: A
व्याख्या: सही मिलान नीचे दिया गया है:
नंदीवर्मन II  - कुट्टीयट्टम और चकीयर कुथू
नंदीवर्मन III - सियाम और मलाया के साथ व्यापार संपर्क
परमेश्वरवर्मन II - पल्लव राजवंश की सिमविष्णु वंश का अंतिम शासक
नरसिंहवर्मन I  - ह्वेनसांग
इसलिए, A ही सही विकल्प है।

No comments:

Post a Comment