Sunday 21 April 2019

सिन्‍धु या हड़प्‍पा सभ्‍यता से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी तथ्य !! Important GK Question about Harappa Sabhyata


सिन्‍धु या हड़प्‍पा सभ्‍यता से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी तथ्य !!
Important GK Question about Harappa Sabhyata

सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization) विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता है। ब्रिटिश पत्रिका नेचर में प्रकाशित शोध के अनुसार यह सभ्यता कम से कम 8000 वर्ष पुरानी है। इस सभ्यता को ‘हड़प्पा सभ्यता’ और ‘सिंधु-सरस्वती सभ्यता’ के नाम से भी जाना जाता है। इसका विकास सिंधु और घघ्घर/हकड़ा (प्राचीन सरस्वती) नदी के किनारे हुआ था। मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी और हड़प्पा इसके प्रमुख केन्द्र थे। दिसम्बर 2014 में भिर्दाना को अबतक का खोजा गया सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे प्राचीन नगर माना गया है। ब्रिटिश काल में हुई खुदाइयों के आधार पर पुरातत्ववेत्ता और इतिहासकारों का अनुमान है कि यह अत्यंत विकसित सभ्यता थी और ये शहर अनेक बार बसे और उजड़े हैं।

इस सभ्यता की सबसे विशेष बात थी यहां की विकसित नगर निर्माण योजना। हड़प्पा तथा मोहन् जोदड़ो दोनो नगरों के अपने दुर्ग थे जहां शासक वर्ग का परिवार रहता था। प्रत्येक नगर में दुर्ग के बाहर दुर्ग से निम्न स्तर का शहर बसा होता था, जहां ईंटों के मकानों में सामान्य लोग रहते थे।

  1. हड़प्‍पा सभ्‍यता का सर्वाधिक मान्‍यता प्राप्‍त काल है – 2500 ई.पू. से 1750 ई.पू.
  2. सिन्‍धु घाटी की सभ्‍यता में ह्नघोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं – सुरकोटदा में
  3. सिन्‍धु घाटी स्‍थल कालीबंगा किस प्रदेश में है – राजस्‍थान में
  4. किस पदार्थ का उपयोग हड़प्‍पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्‍य रूप से किया गया था – सेलखड़ी (Steatite)
  5. हड़प्‍पा घाटी सभ्‍यता किस युग की थी – कांस्‍य युग
  6. सिन्‍धु घाटी सभ्‍यता के लोगों का मुख्‍य व्‍यवसाय क्‍या था – व्‍यापार
  7. हड़प्‍पा सभ्‍यता के निवासी थे – शहरी
  8. सिन्‍धु घाटी सभ्‍यता के घर किससे बनाए जाते थे – ईंट से
  9. हड़प्‍पावासी किस वस्‍तु के उत्‍पादन में सर्वप्रथम थे – कपास
  10. हड़प्‍पा सभ्‍यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन था – दयाराम साहनी
  11. सिन्‍धु घाटी सभ्‍यता का पत्‍तननगर (बंदरगाह) कौन सा था – लोथल
  12. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिन्‍धु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहाँ पर हुई – लोथल
  13. मोहन जोदड़ो को किस अन्‍य नाम से भी जाना जाता है – मृतकों का टीला
  14. हड़प्‍पा सभ्‍यता का प्रचलित नाम है – सिन्‍धु घाटी की सभ्‍यता
  15. कपास का उत्‍पादन सर्वप्रथम सिन्‍धु क्षेत्र में हुआ, जिसे ग्रीक या यूनान के लोगों ने किस नाम से पुकारा – सिन्‍डन
  16. सिंधु घाटी सम्‍भ्‍यता जानी जाती है – अपने नगर नियोजन के लिए
  17. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था – हड़प्‍पा
  18. भारत में चाँदी की उपलब्‍धता के प्राचीनतम साक्ष्‍य मिलते हैं – हड़प्‍पा संस्‍कृति में
  19. हड़प्‍पा में एक उन्‍नत जल-प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है – धौलावीरा में
  20. हड़प्‍पा सभ्‍यता की खोज किस वर्ष हुई थी – 1921 में
  21. हड़प्‍पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्‍यत: किस रंग का उपयोग हुआ था – लाल
  22. सिन्‍धु घाटी सभ्‍यता की विकसित अवस्‍था में किस स्‍थल से घरों में कुँओं के अवशेष मिले है – मोहनजोदड़ों
  23. सिन्‍धु घाटी सभ्‍यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है, वे हैं – दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी
  24. रंगपुर जहाँ हड़प्‍पा की समकालीन सभ्‍यता थी, है – सौराष्‍ट्र में
  25. हड़प्‍पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे – सर जॉन मार्शल
  26. किस पशु की आकृति जो मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिन्‍धु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्‍यताओं के मध्‍य व्‍यापारिक सम्‍बन्‍ध थे – बैल
  27. हड़प्‍पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी – उचित समतावादी
  28. हड़प्‍पा सभ्‍यता के अन्‍तर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्‍य कहाँ से मिला है – कालीबंगा
  29. सैंधव सभ्‍यता की ईटों का अलंकरण किस स्‍थान से मिला है – कालीबंगा
  30. मोहनजोदड़ों कहाँ स्थित है – सिन्‍ध
  31. सिन्‍धु सभ्‍यता में वृहत् स्‍नानागार पाया जाता है – मोहनजोदड़ो में
  32. हड़प्‍पाकालीन स्‍थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है – लोहा
  33. किस पशु के अवशेष सिन्‍धु घाटी सभ्‍यता में प्राप्‍त नहीं हुए हैं – गाय
  34. स्‍वातंत्र्योत्‍तर भारत में सबसे अधिक संख्‍या में हड़प्‍पायुगीन स्‍थलों की खोज किस प्रान्‍त में हुई है – गुजरात
  35. किस हड़प्‍पाकालीन स्‍थल से ‘नृत्‍य मुद्रा वाली स्‍त्री की कांस्‍य मूर्ति’ प्राप्‍त हुई है – मोहनजोदड़ो से
  36. हड़प्‍पावासी किस धातु से परिचित नहीं थे – लोहा
  37. किस हड़प्‍पाकालीन स्‍थल से युगल शवाधान का साक्ष्‍य मिला है – लोथल

TAG – Important GK Question about Harappa Sabhyata , Sindhu Sabhyata History in Hindi , Harappa Sabhyata History in Hindi , Harappa Sabhyata General Knowledge in Hindi , सिन्‍धु या हड़प्‍पा सभ्‍यता से संबंधित प्रश्न उत्तर, हड़प्‍पा सभ्‍यता

No comments:

Post a Comment