Wednesday 19 September 2018

सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बंधित 50 सामान्य ज्ञान प्रश्न –उत्तर


1. भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर था ? - हड़प्पा

2. प्राचीन नगर तक्षशिला किन दो नदियों के बीच स्थित है ? - सिन्धु तथा झेलम

3. हडप्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्रोत है ? - पुरातात्विक खुदाई

4. मोहनजोदड़ों कहाँ स्थित है  ? - सिंध (पाकिस्तान)

5. सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है ? - लोथल

6. किस पुरातत्वविद् ने मोहनजोदड़ों की प्रारंभिक खोज की थी ? - राखाल दास बनर्जी

7. किस मध्य पाषाणिक स्थल से पशुपालन के साक्ष्य मिले है ? - सराय नाहर राय

8. हडप्पा सभ्यता किस काल से सम्बंधित थी ? - कांस्य युग

9. लोथल नामक स्थान पर किस सभ्यता का जहाजी मालाघट था ? - सिन्धु घाटी

10. हडप्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन-था ? - दयाराम साहनी

11. सिन्धु घाटी की सभ्यता को आर्यों से पूर्व रखे जाने का महत्वपूर्ण कारण है ? - तांबा

12. सिन्धु घाटी सभ्यता मूलतः - आदिम थी

13. सिन्धु सभ्यता का पतननगर (बन्दरगाह) कौन-सा था ? - लोथल

14. सिन्धु घाटी सभ्यता जानी जाती है ? - अपने नगर नियोजन के लिए

15. सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है ? - बैल

16. सिन्धु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है ? - हडप्पा सभ्यता

17. सिन्धु संस्कृति स्थलों में से कौन-सा एक बन्दरगाह के विद्यमान होने का प्रमाण दर्शाता है ? - लोथल

18. हड़प्पन संस्कृति के सन्दर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहाँ से मिले हैं ? - धौलावीरा

19. हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था ? - त्रिभुजाकार

20. कौन-से एक हड़प्पा स्थलों के समुच्चय में ऐसे ढाँचे प्राप्त हुए हैं, जिसमें अग्नि वेदिकाएँ हैं ? - राखीगढ़ी

21. हड़प्पा सभ्यता में खत्ती या भण्डारगृह सबसे अधिक कहाँ पाए गए ? - हडप्पा

22. हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था ? - विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक

23. किस आधार पर हड़प्पा सभ्यता का काल-निर्धारण 2500 ई० पू० एवं 1750 ई० पू० के मध्य किया गया है ? - रेडियो कार्बन परीक्षण सी-14

24. हड़प्पा सभ्यता के अन्तर्गत हल से जोते गए खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है ? - कालीबंगा

25. सैंधव स्थलों के उत्खननों से प्राप्त मुहरों पर किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है ? - बैल

26. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे ? - कपास

27. सिन्धु घाटी की सभ्यता के लोगों का धर्म प्रमुखत: किस पर आधारित था ? - मातृ देवी की पूजा पर

28. कालीबंगा कहाँ स्थित है ? - राजस्थान में

29. सैंधव सभ्यता के महान स्नानागार कहाँ से प्राप्त हुए हैं ? - मोहनजोदड़ो से

30. सैंधव सभ्यता की ईटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है ? - कालीबंगा

31. मांडा पुरातत्व स्वर, जो भारत की सीमा के अंतर्गत हड़प्पीय संस्कृति के सबसे उत्तरी छोर को अंकित करता है, किस नदी पर है ? - चेनाब

32. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिन्धु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहाँ पर हुई ? - लोथल

33. युग्म शवाधान का साक्ष्य प्राप्त हुआ है - लोथल

34. सिन्धु घाटी सभ्यता की लिपि कौन-सी थी ? - पढ़ी नहीं जा सकी

35. सिन्धु घाटी के लोगों का सम्बन्ध था - सुमेरिया से

36. हड़प्पा संस्कृति के निम्न स्थलों में से चावल के प्रमाण कहाँ से मिले हैं ? - लोथल

37. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति थी - उचित समतावादी

38. सिन्धु सभ्यता सम्बन्धित है। - आद्यऐतिहासिक युग से

39. हड़प्पा सभ्यता का लगभग काल है - 2500 ई० पू० से 1750 ई० पू०

40. 1961 ई० में बी० बी० लाल तथा बी० के० थापर के निर्देशन में किस सैंधव स्थल का उत्खनन किया गया ? - कालीबंगा

41. शतरंज के बोर्ड के दो नमूने किस सैंधव स्थल से प्राप्त हुए है - लोथल

42. ‘सिन्ध का नखलिस्तान/बाग़ हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया ? - मोहनजोदड़

43. वह प्राचीन स्थल जहाँ 60,000 मुनियों की सभा में सम्पूर्ण महाभारत-कथा का वाचन किया गया था, है - नैमिषारण्य

44. कौन-सा हड़प्पा स्थल हिन्दूकुश के उत्तर में स्थित है ? - शोतुगाई

45. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं - हड़प्पा संस्कृति में

46. किस वस्तु का आयात सैंधव निवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण था ? - धातु एवं बहुमूल्य पत्थर

47. सैंधव सभ्यता के निवासियों द्वारा किस धातु का प्रयोग सर्वाधिक किया गया ? - कांस्य

48. सैंधव सभ्यता के सम्बद्ध किन स्थलों से चावलों की खेती के प्रमाण मिले हैं ? - लोथल और रंगपुर

49. किनके सम्बन्ध में कहा जा सकता है कि उन्होंने ही सैंधव सभ्यता को बसाया था ? - भूमध्यसागरीय लोग

50. किस फसल के उत्पादन के सम्बन्ध में सेंधव स्थलों से कोई प्रमाण नहीं मिला है ? - दाल



Tags:- hadappa sabhyata questions, history question and answer in hindi, ssc, ibps, railway groupd

No comments:

Post a Comment