Wednesday 15 August 2018

डॉ. आत्माराम Dr. Atmaram


डॉ. आत्माराम (Dr. Atmaram), जन्म- 12 अक्टूबर, 1908, बिजनौर, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 6 फ़रवरी, 1983) अर्थपरक वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी के पक्षधर एक भारतीय वैज्ञानिक थे, जिनका चश्मे के काँच के निर्माण में सराहनीय योगदान रहा था। इनकी स्मृति में 'केन्द्रीय हिन्दी संस्थान' द्वारा 'आत्माराम पुरस्कार' दिया जाता है। आत्माराम जी विज्ञान की शिक्षा अपनी भाषा में देने पर जोर देते थे। उनके जीवन में इतनी सादगी थी कि लोग सम्मान के साथ उन्हें गांधीवादी विज्ञानी कहा करते थे।

जन्म तथा शिक्षा

प्रसिद्ध वैज्ञानिक और औद्यौगिक अनुसंधानशालाओं के महानिदेशक डॉ. आत्माराम का जन्म 12 अक्टूबर सन 1908 में उत्तर प्रदेश राज्य के बिजनौर ज़िले में पीलाना नामक स्थान पर हुआ था। आत्माराम जी ने अपनी शिक्षा के अंतर्गत बी.एससी. की डिग्री कानपुर से तथा एम.एससी. और पी.एचडी. इलाहाबाद से की।

No comments:

Post a Comment