Tuesday 2 July 2019

मीताथल (Mitathal)


मीताथल  

मीताथल हरियाणा के हिसार ज़िले में स्थित इस स्थान से हड़प्पा कालीन सभ्यता के प्रमाण मिले हैं।
इसकी खुदाई सन् 1968 ई. में की गयी।
हड़प्पा नगरों के समान ही यह नगर भी दो भागों में विभाजित था।
इस नगर को योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया लगता है।
चौपड़ की बिसात के नमूने की सड़कों और गलियों के दोनों ओर घर बसे हुए थे, जिनके बनाने में कच्ची ईंटों का प्रयोग किया गया था।
ऐसी ही ईंटें कालीबंगा से प्राप्त हुई हैं।
यहाँ से कई प्रकार के मृद्भाण्ड भी प्राप्त हुए हैं।

No comments:

Post a Comment