Thursday 21 February 2019

Kesari Movie Real Story Battle Of Saragarhi


अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। ये फिल्म एतिहासिक युद्ध बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह के रोल में नजर आने वाले हैं। ईशर सिंह सिख रेजिमेंट के कमांडर थे। सारागढ़ी का युद्ध साल 1897 में लड़ा गया था। स  इस युद्ध में 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी। 
साल 1897 में ब्रिटिश अपना राज भारत के बाहर भी फैलाने की कोशिश कर रहे थे। भारत से अफगानिस्तान की सरहद लगी हुई थी। अफगानिस्तान में अमीर का राज था। अमीर ने अंग्रेजों के साथ समझौता किया था। हालांकि, अफगानिस्तान की सरहद में कई ऐसे कबीले थे जो इस समझौते को नहीं मानते थे। अमीर का भी इन पर जोर नहीं था।
अफगानिस्तान के ये कबीले भारत के कई जगहों पर हमले करते थे। इन हमलों को रोकने के लिए भारत-अफगान सीमा पर स्थित कोहट के सारागढ़ी पर दो किले बनाए। गुलिस्तान का किला,  लॉकहार्ट का किला। इन किलों की सुरक्षा के लिए 36 सिख बटालियन के 21 सिखों को तैनात किया गया। 12 सितंबर 1897 की सुबह करीब 10 हजार अफगानी सैनिकों ने हमला बोल दिया। 

सिखों ने मांगी अंग्रेजों से मदद 
लॉकहार्ट के किले पर अंग्रेजी अफसर  थे। सिखों ने उन्हें संदेश भेजा कि 10 हजार अफगानियों ने चढ़ाई कर दी है। ऐसे उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है। हालांकि, अंग्रेजी अफसर ने जवाब दिया कि इतने कम समय में सेना नहीं भेजी जा सकती। इसके बाद केवल 21 सिखों ने अफगानों से लोहा लेना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई थी। 

लड़ाई में भगवान सिंह सबसे पहले घायल हुए। इसके बाद लाल सिंह घायल हुए थे। दुश्मनों ने किले की दीवार के एक हिस्से को तोड़ दिया था। अफगानों ने  मुख्य द्वार को खोलने के लिए दो बार प्रयास किया लेकिन, असफल रहे थे। दीवार टूटने के बाद आमने-सामने भयंकर लड़ाई हुई थी।
तलवार लेकर टूट पड़े सिख 

किले की दीवार टूटने के बाद सिखों का मनोबल टूटने लगा था। वहीं, धीरे-धीरे अफगानी लड़ाके उन पर भारी पड़ रहे थे। वहीं, इन सिखों में से हर एक सिपाही नहीं था। इनमें कोई रसोईये थे, तो कोई सिग्नलमैन भी थे। 

सभी सिख बंदूक छोड़कर 'जो बोले सो निहाल' का नारा लगाकर तलवार से अफगानियों पर हमला करने लगे। इन 21 सिखों ने 600 अफगानियों को मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि, हवलदार ईशर सिंह समेत ये लड़ाके वीरगति को प्राप्त हो गए। इसके बाद अंग्रेज सिपाहियों ने अफगानियों को खदेड़ दिया था।    

No comments:

Post a Comment