Monday 18 February 2019

भारत में शतरंज ग्रैंडमास्टर्स की सूची

शतरंज के खेल में विश्व शतरंज महासंघ द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड ग्रेंड मास्टर का होता है. विश्व शतरंज महासंघ के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक; जनवरी 2019 तक भारत के 60  खिलाडियों ने ग्रेंड मास्टर का ख़िताब हासिल कर लिया था. जनवरी 2019 में तमिलनाडु के रहने वाले डी. गुकेश मंगलवार को दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए हैं उन्होंने 12 साल सात महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि हासिल की और इस प्रकार वह भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड R.प्रग्गानंधा शतरंज के नाम था जिन्होंने यह उपलब्धि  जून 2018 में 12 साल 10 महीने की उम्र में हासिल की थी.
अगस्त 2018 तक FIDE रेटिंग सूची में 1621 ग्रैंडमास्टर्स शामिल हैं, जिनमें से 1585 पुरुष और 36 महिलाएं हैं. विश्व में सबसे अधिक ग्रैंडमास्टर रूस में 240, यूएस में 94, जर्मनी में 91 और यूक्रेन में 89 हैं. 
इस समय विश्व में नंबर एक शतरंज खिलाड़ी नोर्वे के मैग्नस कार्लसन हैं जबकि भारत के नंबर एक खिलाडी विश्वनाथन आनंद विश्व में पांचवे नम्बर पर हैं. विश्व के लोकप्रिय शतरंज खिलाड़ी श्री विश्वनाथन आनंद भारत में पहले ग्रैंडमास्टर थे.  इस लेख में भारत के सभी शतरंज ग्रैंडमास्टर्स और उनके रेटिंग के अंक बताये गये हैं.
आइये भारत के सभी शतरंज ग्रैंडमास्टरों की सूची पर नजर डालें;
          खिलाड़ी
   रेटिंग
 1. आनंद, विश्वनाथन
 2776
 2. हरिकृष्णा, पी.
 2731
 3. विदित, संतोष गुजराती
 2723
 4. शशीकिरण, कृष्णन
 2671
 5. गांगुली, सूर्य शेखर
 2657
 6. नेगी, परिमार्जन
 2656
 7. अभिबान भास्करन
 2650
 8. सेतुरमन एस.पी.
 2649
 9. अरविंद, चिदंबरम
 2617
 10. गुप्त, अभिजीत
 2615
 11. गोपाल गीता नारायनन
 2593
 12. कार्तिकेयन, मुरली
 2592
 13. संदीपन, चंदा
 2579
 14. सेनगुप्ता, दीप
 2579
 15. नारायणन, S.L.
 2575
 16. वैभव, सूरी
 2544
 17. घोष, दिप्तायन
 2536
 18. देबाशीस, दास
 2533
 19. ललिथ, बाबू
 2531
 20. स्वप्निल, एस. धोपड़े
 2526
 21. विष्णु प्रसन्ना वी.
 2526
 22. श्याम, सुंदर एम.
 2525
 23. नारायणन, श्रीनाथ
 2525
 24. दीन चक्रवर्थी जे.
 2520
 25. पुराणिक, अभिमन्यु
 2520
 26. कन्नप्पन, प्रियदर्शन
 2513
 27. गगारे, शार्दुल
 2510
 28. चोपड़ा, आर्यन
 2509
 29. हरिका, द्रोणवल्ली
 2503
 30. अरुण प्रसाद, एस.
 2501
 31. कुंटे, अभिजीत
 2499
 32. तेजकुमार, एम.एस.
 2493
 33. वेंकटेश, एम.आर.
 2487
 34. अनुराग,हमल
 2484
 35. अश्विन, जयराम
 2484
 36. ग्रोवर, सहज
 2484
 37. अक्षयराज, कोरे
 2482
 38. पंचानतन, मगेश
 2480
 39. रमेश, आर. बी.
 2472
 40. नीलोत्पल, दास
 2468
 41. अंकित, आर. राजपरा
 2465
 42. लक्ष्मण, आर.आर.
 2457
 43. बरुआ, दिब्येंदु
 2443
 44. बाक्रे, तेजस
 2427
 45. सुंदरराजन, किदंबी
 2427
 46. थिप्से, प्रवीण एम.
 2418
 47. शर्मा, हिमांशु
 2411
 48. झा, श्रीराम
 2392
 49.  सप्तर्षि रॉय
 2500 (2018)
 50. R.प्रग्गानंधा
 2529 (2018)
 51. निहाल सरीन
2018
 52.  अर्जुन इरिगैसी
2018
 53. कार्तिक वेंकटरमन
2018
 59. N.R. विसाख 
 2505 (2019)
60.  डी. गुकेश 2,510 (2019)
सारांश के तौर पर यह कहा जा सकता है कि शतरंज का खेल देश के सभी हिस्सों में अपने पंख फैला रहा है. हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए यह उम्मीद की जाती है कि भारत आगे आने वाले सालों में और भी ग्रैंड मास्टर पैदा करेगा जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम और ऊंचा उठेगा.
भारत में शतरंज ग्रैंडमास्टर्स की सूची , indian chess players rating list in hindi , top 10 chess players in india , list of chess grandmaster of india

No comments:

Post a Comment