Saturday 26 January 2019

राष्ट्रपति भवन के बारे में 20 आश्चर्यजनक तथ्य Interesting facts about Rashtrapati Bhavan in Hindi


राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली स्थित भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है। यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक है। इसमें उद्यान, संग्रहालय, समारोह कक्ष, बड़ा खुला स्थान, अंगरक्षकों एवं कर्मचारियों आदि के निवास भी शामिल हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश में राष्ट्र प्रमुख का सबसे बड़ा निवास स्थान है। राष्ट्रपति भवन के सबसे प्रमुख और खास पहलू है उसका गुंबद जो इसकी संरचना पर उपर से रखा गया है।

1. राष्ट्रपति भवन जो राष्ट्रपति निवास के नाम से भी जाना जाता है, इटली के रोम स्थित क्यूरनल पैलेस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निवास स्थान है।
2. इसे तैयार होने में पूरे 17 वर्षों का समय लगा था इसका निर्माण कार्य 1912 में शुरु हुआ था और 1929 में यह बन कर तैयार हुआ था। इसके निर्माण कार्य में करीब 29,000 लोग लगाए गए थे।
3. इसमें राष्ट्रपति कार्यालय, अतिथि कक्षों और कर्मचारी कक्षों समेत 300 से भी अधिक कमरे हैं।
4. इसमें 750 कर्मचारी काम करते हैं जिनमें से 245 राष्ट्रपति के सचिवालय में कार्यरत हैं।
5. इसे 700 मिलियन इंटों और 3 मिलियन घन फीट पत्थरों का इस्तेमाल कर बनाया गया है।
6. इसे रायसीना हिल पर बनाया गया है जिसे (रायसिनी और माल्चा) दो गांवों के नाम पर नाम दिया गया था और इस महल के निर्माण के लिए  इन गांवों को हटा दिया गया था। इसका निर्माण वास्तुकार सर एडविन लैंडसीर लुटियन द्वारा किया गया था।
7. स्वतंत्रता से पहले इसे वायसरॉय हाउस के नाम से जाना जाता था और यह भारत का सबसे बड़ा निवास स्थान था।
8. प्रत्येक वर्ष फरवरी के महीने में राष्ट्रपति भवन के पीछे बने मुगल गार्डन को उद्यानोत्सव नाम के त्योहार के दौरान जनता के लिए खोला जाता है।
9. इसमें अलग–अलग आकार वाले कई उद्यान हैं जैसे आयता कार, लंबा और गोलाकार। सबसे मनमोहक दृश्य गोलाकार उद्यान का हैं। जिसमें सीढ़ीदार कटोरानुमा फूलों के खेतों में अलग–अलग रंगों में फूल खिले हुए हैं।
10. गौतम बुद्ध की प्रतिमा जो चौथी–पांचवीं शताब्दी के आस–पास गुप्त काल के दौरान कला एवं संस्कृति के स्वर्ण युग से सम्बंधितहै। यह प्रतिमा राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल के पीछे है।
11. गौतम बुद्ध की प्रतिमा जिस स्थान पर रखी गई है उसकी उंचाई इंडिया गेट के बराबर  है।  
12. एक और रोचक तथ्य यह है कि राष्ट्रपति भवन के बैंक्वेट हॉल में एक साथ 104 अतिथि बैठ सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें न सिर्फ संगीतकारों के लिए गुप्त दीर्घा है लेकिन इसमें प्रकाश की व्यवस्था भी अद्भुत है क्योंकि ये भूतपूर्व राष्ट्रपतियों की तस्वीरों पर लगी है, जो खानसामों के लिए कब परोसना है, कब नहीं परोसना है और कब कक्ष की साफ– सफाई करनी है, का संकेत देती है।
13. राष्ट्रपति भवन के उपहार संग्रहालय में किंग जॉर्ज पंचम की चांदी की 640 किलोग्राम की कुर्सी रखी है। इस कुर्सी पर दिल्ली दरबार में वे 1911 में बैठे थे।
14. राष्ट्रपति भवन के मार्बल हॉल में वायसरॉय और ब्रिटिश राजपरिवार के कुछ दुर्लभ चित्र और मूर्तियां रखी हैं। अद्भुत बात यह है कि इसमें हमारे वर्तमान राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी की सजीव मोम की प्रतिमा रखी है। इस प्रतिमा को आसनसोल के कलाकार ने बनाया था।
15. राष्ट्रपति भवन का अशोका हॉल– इसमें मंत्रियों के शपथग्रहण आदि जैसे समारोह होते हैं। साथ ही इसमें फारस के कजर शासक फतेह अली शाह के अद्भुत चित्र रखे गए हैं। इतावली चित्रकार कोलोन्नेलो द्वारा जंगल विषय पर बनाए गए कुछ चित्र भी रखे हुए हैं।
16. एक और आश्चर्यजनक बात यह है कि राष्ट्रपति भवन में बच्चों के लिए दो दीर्घाएं हैं। एक में बच्चों के काम यानि 'बच्चों द्वारा' किए गए काम को प्रदर्शित किया गया है और दूसरे में बच्चों की रूचि यानि 'बच्चों के लिए' का अलग–अलग वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया है।
17. सबसे अद्भुत राष्ट्रपति भवन का विज्ञान एवं नवाचार गैलरी है। इसमें एक रोबोट कुत्ता है। इसका नाम क्लम्सी है जो बिल्कुल असली कुत्ते जैसा दिखता है।
    18. "अ टॉकिंग वॉल" और "ए प्लैनेट वॉल" दिलचस्प ऑडियो-वीडियो प्रदर्शनी है जो बच्चों में रूचि पैदा करता है।
      19. एक आभासी तबला जो आगंतुकों को बजाने और बिना छुए उसकी ध्वनि को सुनने में सक्षम बनाता है, आदि।
      20. प्रत्येक शनिवार को सुबह 10 बजे से 30 मिनटों तक चलने वाला 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह आयोजित किया जाता है और यह जनता के लिए भी खुला होता है यानि राष्ट्रपति भवन में इस समारोह को देखने के लिए सिर्फ आपको अपना फोटो पहचानपत्र दिखाना होता है।
      Interesting facts about Rashtrapati Bhavan in Hindi , information about Rashtrapati Bhavan in Hindi.

      No comments:

      Post a Comment